एक लीक हर्निया के लक्षण क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 17:10

हर्निया होने के लक्षण (Hernia Ke Lakshan)

अधिकतर लोगों में हर्निया के खास लक्षण नहीं होते । उनके पेट में एक दर्द रहित सूजन होती है जो किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं करती। इसे तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि देर तक खड़े होने, शरीर को तनाव देने या भारी सामान उठाने पर हर्निया में असुविधा और दर्द हो सकता है।जब यह सूजन या दर्द बढ़ता है तो चिकित्सक को दिखाना आवश्यक होता है।जिनमें हर्निया के लक्षण खराब हो जाते हैं उन्हें ऊपरी कमर, पेट, छाती के नीचे की तरफ, कमर या नाभि में सूजन, उभार, उठा हुआ या सूजा हुआ क्षेत्र हो सकता है।

उभार की जगह पर तेज़ दर्द।
संबंधित मांसपेशियों को हिलाने या उपयोग करने पर दर्द
झुकने पर दर्द बढ़ जाता है।
उभार समय के साथ बड़ा होता जाता है।
जब आप सपाट लेटते हैं तो कुछ हर्निया छोटे हो सकते हैं या गायब हो सकते हैं।
यह महसूस करना कि आपकी आंतें फंसी हुई हैं।
उल्टी, कब्ज और मल में खून आना।
निगलने में कठिनाई, कमर क्षेत्र में कमजोरी

कुछ मामलों में हर्निया को तत्काल सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। उदाहरण के लिए, जब आंत का हिस्सा एक इनगुइनल हर्निया के कारण दबने लगने लगता है तो सर्जरी की नौबत आ सकती है। इनगुइनल हर्निया में लक्षण काफी खराब हो सकते हैं जैसे:

तेज़ दर्द
जी मिचलाना
उल्टी
बाहर निकल आए उभार को वापस पेट में नहीं धकेला जा सकता

पेट में आने वाली सूजन कठोर और दर्दनाक होती है जिसे वापस पेट में नहीं धकेला जा सकता है। वहीं हायटल हर्निया में तेज एसिड रिफ्लक्स के लक्षण पैदा सकते है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info